क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइक्लोथॉन, खेल प्रतियोगिताएँ और फिट इंडिया प्रतिज्ञा !

क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल, गोविंदपुर, धनबाद में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

इसके पश्चात विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती विजेता दास ने सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा “खेल केवल शारीरिक क्षमता को नहीं बढ़ाते, बल्कि जीवन में अनुशासन, धैर्य और सहयोग जैसे गुण भी विकसित करते हैं। स्वस्थ और सक्रिय विद्यार्थी ही एक सशक्त भारत के निर्माण की नींव रखते हैं। फिट रहेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया।”

उनके नेतृत्व में पूरे विद्यालय ने फिट इंडिया प्रतिज्ञा ली और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा साइक्लोथॉन, जिसमें कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। “साइक्लिंग से फिटनेस, प्रदूषण-मुक्त वातावरण और मोटापे के खिलाफ जागरूकता” इस साइक्लोथॉन का मूल संदेश रहा।

विद्यालय के निदेशक श्री ईसा शमीम ने इस अवसर पर कहा “राष्ट्रीय खेल दिवस हमें ओलंपिक भावना की याद दिलाता है। उत्कृष्टता, मित्रता और सम्मान जैसे मूल्य न केवल खेल के लिए, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होते हैं।”

प्रतियोगिता परिणाम :
साइकिल रेस (जूनियर वर्ग – कक्षा 1 से 6):
प्रथम – आयुष रज (कक्षा 4)
द्वितीय – निकिता मंडल (कक्षा 5)
तृतीय – बिनीत मंडल (कक्षा 5)

साइकिल रेस (सीनियर वर्ग – कक्षा 7 से 12):
प्रथम – आलोक कुमार (कक्षा 10)
द्वितीय – ओम प्रकाश (कक्षा 9)
तृतीय – अंशराज (कक्षा 10)

शिक्षक वर्ग (महिला):
प्रथम – रंजिता कुमारी
द्वितीय – शायमा परवीन
तृतीय – गुंजा साव

शिक्षक वर्ग (पुरुष):
प्रथम – दवेश तिवारी
द्वितीय – शुभम दुबे
तृतीय – सोमेन चटर्जी

विद्यालय परिवार ने श्रीमती रेशमा खातून को खेलों में उनकी उत्साही भागीदारी और निरंतर प्रेरणादायी योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया। उन्होंने महिला शिक्षिकाओं के लिए खेलों में भागीदारी का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के पीटीआई श्री शिव कुमार महतो, श्री दवेश तिवारी एवं श्रीमती रंजिता कुमारी का सराहनीय योगदान रहा। पूरे आयोजन ने विद्यार्थियों में ऊर्जा, उत्साह और खेल भावना का संचार किया तथा राष्ट्रीय खेल दिवस को यादगार बना दिया।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *